Rajasthan BSTC College Allotment List 2025: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 26 जून 2025 को जारी कर दी गई है। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी किया गया था, इसके बाद 15 जून से 23 जून 2025 तक बीएसटीसी काउंसलिंग की गई थी। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए BSTC College Allotment Result 2025 जारी कर दिया गया है।
अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि की सहायता से काउंसलिंग रिजल्ट देख सकते है। अभ्यर्थी राजस्थान प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से BSTC College Allotment List Check कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा और कहां पर कॉलेज अलॉट हुआ है। बता दें कि राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल पर 26 जून 2025 को जारी की गई है। यदि किसी अभ्यर्थियों को पसंदीदा कॉलेज अलॉट नहीं हुई है तो वह 4 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक अपवर्ड मूवमेंट का फॉर्म भर सकते है।
Rajasthan BSTC College Allotment List 2025 Overview
Organization | Vardhman Mahaveer Open University, Kota |
Exam Name | Pre D.El.Ed Exam 2025 (BSTC) |
BSTC Course Total Seats | 26970 |
No Of Colleges | 377 |
Pre D.El.Ed Exam Result Date | 14 June 2025 |
BSTC College Counseling Date | 15 June to 23 June 2025 |
BSTC 1st Counseling Result Date | 26 June 2025 |
Category | Sarkari Exam Update |
Rajasthan BSTC College Allotment List 2025
राजस्थान बीएसटीसी के लिए काउंसलिंग 15 जून से 23 जून 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कॉलेज आवंटन के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग आवंटन सूची 26 जून 2025 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार BSTC के रोल नंबर और अपनी जन्मतिथि के जरिए डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें अभ्यर्थी देख सकते हैं कि काउंसलिंग में उन्हें कौन सा कॉलेज आवंटित हुआ है।
Rajasthan BSTC 1st Counselling College Allotment List में जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज मिला है, उन्हें अब 26 जून से 2 जुलाई 2025 तक बची हुई काउंसलिंग फीस 13555 रूपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करानी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को 26 जून से 2 जुलाई 2025 तक आवंटित शिक्षक शिक्षा संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करनी होगी। ध्यान रहे कि यदि अभ्यर्थी दिए गए समय में आवंटित कॉलेज में अभ्यर्थी रिपोर्ट नहीं करते है, तो उनका कॉलेज अलॉटमेंट कैंसल कर दिया जाएगा।
शिक्षा संस्थान द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों को 27 जून से 4 जुलाई 2025 तक स्वयं पोर्टल पर लॉगिन कर Provisional Slip प्राप्त करनी होगी, इसके बाद 3 जुलाई 2025 से बीएसटीसी की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी काउंसलिंग से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in से चेक कर सकते हैं लेकिन जिन्हें कॉलेज नहीं मिला है, उन्हें BSTC 2nd and 3rd College Allotment List 2025 में कॉलेज अलॉट की जा सकती है।
इन्हें भी पढे –
राजस्थान शैक्षणिक संबंधित खबर पाने के लिए विज़िट करे।
Rajasthan BSTC College Allotment List 2025 Important Dates
राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2025 से संबंधित सभी तारीखों का विवरण आप यहां से चेक कर सकते हैं:
Event | Dates |
Rajasthan BSTC Result Released | 14 जून 2025 |
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क 3000 रूपये ऑनलाइन ई-मित्र/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई द्वारा लिस्ट अनुसार शिक्षण संस्थाओं में भुगतान जमा करने एवं विकल्प भरने की तिथि | 15 जून से 23 जून 2025 |
BSTC 1st Phase Allotment List | 26 जून 2025 |
प्रथम चरण आवंटन अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा 13555 रूपये का शुल्क ऑनलाइन ई-मित्र/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई द्वारा भुगतान जमा करने की तिथि | 26 जून से 2 जुलाई 2025 |
अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करने की तिथि | 27 जून से 3 जुलाई 2025 |
संस्थान द्वारा प्रमाणीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से Provisional Admission Slip प्राप्त करने की तिथि | 27 जून से 4 जुलाई 2025 |
संस्थान द्वारा कक्षाएं प्रारंभ करने की तिथि | 03 जुलाई 2025 |
BSTC Upward Movement Application Date | 4 जुलाई से 5 जुलाई 2025 |
Upward Movement Result Date | 7 जुलाई 2025 |
BSTC 2nd Phase Allotment List Release Date | 17 जुलाई 2025 |
Rajasthan BSTC Upward Movement Application Form 2025
अगर किसी स्टूडेंट को किसी कारणवश पसंदीदा कॉलेज आवंटित नहीं हुई है तो वह 4 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते है, इसके बाद बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट के लिए कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट 7 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा, यह रिजल्ट निकलने के बाद अभ्यर्थियों को 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक आवंटित संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।
Rajasthan BSTC College Allotment List 2025 Reporting Guidelines In Hindi
अभ्यर्थियों को प्री डी.एल.एड परीक्षा 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग पोर्टल पर क्लिक करना होगा तथा काउंसलिंग आईडी, रोल नंबर, माता व पिता का नाम, जन्मतिथि व पूछी गई जानकारी भरकर लॉगिन करना होगा। ऐसा करने पर अभ्यर्थी के सामने अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग के लिए प्रोविजनल लेटर खुल जाएगा। अभ्यर्थी वांछित दस्तावेज अपलोड करें। प्रवेश की शेष राशि 13555 रूपये अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन जमा करानी होगी। अभ्यर्थी अपने लॉगिन में अपलोड करने वाले दस्तावेजों की सूची यहां देख सकते हैं:
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- हस्तलिखित स्व-घोषणा पत्र (इसका प्रारूप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है)
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
How to Check Rajasthan BSTC College Allotment List 2025
उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक करनी होगी, इसे चेक करने के लिए अभ्यर्थी चरण दर चरण दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते है।
- सबसे पहले राजस्थान प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर Pre D.El.Ed Exam 2025 सेक्शन में अलॉटमेंट लिस्ट के आइकन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि भरकर Proceed पर क्लिक करें।
- इसके साथ ही अभ्यर्थी का कॉलेज अलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अब आप इसमें आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपको कौन सा कॉलेज अलॉट हुआ है।
- इसमें दी गई सभी जानकारियों को चेक करके इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लेना है।